सोसायटी के गार्ड से राइफल छीनकर की फायरिंग
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में कार अंदर ले जाने का विरोध करना एक गार्ड के लिए भारी पड़ गया। आरोपियों ने गार्ड को पीटा और उसी की राइफल छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार की रात एक कार में चार लोग राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी में आ गए। गार्ड को बिना जानकारी दिए कार को सोसायटी में प्रवेश करने लगे। गार्ड ने चारों को रोक लिया। आक्रोशित लोगों ने गार्ड को पीटना शुरू कर दिया। उसकी राइफल छीनकर फायरिंग कर दी। सोसायटी निवासी नीरज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल और नीलांश निवासी मोरटी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गैंगस्टर एक्ट में निरूद्घ
मसूरी। डासना धोबी घाट प्राइमरी स्कूल केपास 31 जुलाई को ज्वेलर्स के यहां लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आस मोहम्मद निवासी बोहरा धोलाना हापुड़, तरुण निवासी अलीगढ़, संदीप निवासी गौतमबुद्घनगर पर कार्रवाई की है।