फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर में किसान की गोली मारकर हत्या -Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मुरादनगर। आवारा पशुओं को भगाने को लेकर हुए विवाद में रविवार रात दुहाई-कनौजा मार्ग स्थित खेत में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय किसान छोटे भाई के साथ खेत में काम कर रहा था। छोटे भाई ने ईख के खेत में छिपकर जान बचाई। परिजनों ने दुहाई गांव के ही चार युवकों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

दुहाई निवासी किसान विनय वीर सिंह उर्फ पराग (43) पुत्र बदन सिंह का रविवार को पड़ोसियों से विवाद हुआ था। बताया गया कि विनय वीर अपने छोटे भाई पंकज के साथ दुहाई-कनौजा मार्ग स्थित खेत में काम कर रहा था। रात करीब साढे़ आठ बजे गांव के कुछ लोगाें ने आवारा पशु विनय वीर के खेत की ओर भगा दिए। विनय वीर ने पशुओं को वापस भगाया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने विनय वीर पर गोली चला दी। विनय वीर के भाई पंकज ने ईख के खेत में छिपकर जान बचाई और परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने लहूलुहान हालत में जमीन पर पडे़ विनयवीर को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। घटना के बाद पत्नी रितु, बेटे वंश और आरव का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ लक्षेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनका कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें