फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव
राजेंद्रनगर सेक्टर-एक स्थित एक बिल्डिंग के बेसमेंट के कमरे में शनिवार रात एक चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला। हैरत की बात यह है कि उसी कमरे में पत्नी सो रही थी लेकिन उसे कुछ पता नहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
अर्जुन (36) मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। वह यहां राजेंद्र नगर सेक्टर- 1 में ए- 22 प्लाट पर बनी बिल्डिंग के बेसमेंट के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। वह बिल्डिंग में चौकीदारी करते थे।
शनिवार रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी और बच्चे खाना खाकर कमरे में सो गए। वह बिल्डिंग के बाहर ड्यूटी दे रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो देखा कि पंखे पर रस्सी के सहारे अर्जुन का शव लटक रहा था।
उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी करन गेट एपी राठी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।