फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितारा होटल में बेसुध मिले बिल्डर दंपति

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सितारा होटल में बिल्डर को बेहोश कर लूटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंक रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में पुणे के बिल्डर दंपति को एक युवक ने बेहोश कर लूट लिया। आरोपी ने बिल्डर को यूरोप में इत्र का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लिए गाजियाबाद बातचीत के लिए बुलाया था। दोनों ने सुबह एक साथ नाश्ता किया। इसके बाद वह बेसुध हो गए। होटल स्टॉफ ने सोमवार देर रात कमरे में बेसुध मिले बिल्डर और उनकी पत्नी को वैशाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप है कि युवक पासपोर्ट, 8 क्रेडिट कार्ड, 70 हजार रुपये और जेवर लूटकर फरार हो गया।
पुणे में सतीश दांडे गोवकर परिवार के साथ रहते हैं। वह रिएल एस्टेट कारोबारी हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी वर्षा के साथ लिंक रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में आए थे। सतीश ने बताया कि एक युवक ने खुद को कंपनी का मालिक बताते हुए यूरोप में इत्र का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लिए प्रस्ताव दिया। आरोपी युवक ने इस संबंध में उन्हें गाजियाबाद मिलने के लिए बुलाया था। सोमवार सुबह नाश्ते में युवक ने पराठे मंगवाए थे। पराठे खाने के बाद वह और उनकी पत्नी बेसुध हो गए। उन्हें सीधे देर रात अस्पताल में होश आया। उनका कहना है कि उनका मोबाइल, तीन अंगूठी, 8 क्रेडिट कार्ड, करीब 70 हजार रुपये और पत्नी के जेवर लेकर युवक फरार है। पीड़ित सतीश का आरोप है कि आरोपी ने पराठे में कुछ मिलाकर खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गए। पीड़ित ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी के बाद वह पुलिस को शिकायत देंगे। वहीं, अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से दोनों की तबीयत खराब हुई है।
विज्ञापन

जांच के लिए कई घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
पांच सितारा होटल में दंपति के कमरे में बेसुध मिलने के की सूचना होटल स्टाफ से दिए जाने के बावजूद कई घंटे तक पीड़ितों के पास पुलिस नहीं पहुंची। अस्पताल प्रबंधन ने भी पुलिस को सूचना दी बावजूद इसके पुलिस नहीं पहुंची। एसपी सिटी को मामले की जानकारी होने के बाद अस्पताल में पुलिस ने पीड़ित के पास पहुंचकर मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसपी सिटी
विज्ञापन देखने के बाद बिल्डर दंपति यहां आए थे। जिस होटल में युवक ने रुकने की व्यवस्था की दंपति वहां नहीं रुके। पांच सितारा होटल में खाने में मिलाकर कुछ दिया गया। जिसके बाद यह बेहोश हुए हैं। पुलिस को कुछ फुटेज मिले हैं। दंपति की हालत में सुधार हो तो पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। श्लोक कुमार एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें