फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भूखंड के नाम पर दो करोड़ हड़पने के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम कुमार चौबे ने छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित समता कॉलोनी निवासी केशव बजाज और उनके बेटे कैलाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पिता-पुत्र ने उन्हें रायपुर में भूखंड खरीद भविष्य में उसे बेचकर मुनाफा कमाने का सब्जबाग दिखाया। इसके बाद साझेदारी का भरोसा दिलाकर उनसे दो करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में पुरुषोत्तम कुमार चौबे ने बताया कि दो अप्रैल 2024 को कौशांबी स्थित एक होटल में उनकी मुलाकात छत्तीसगढ़ निवासी केशव बजाज और उनके बेटे से हुई थी। दोनों ने उन्हें बताया कि रायपुर में स्थित एक भूखंड को खरीदकर उसे मुनाफे के साथ बेंचकर व्यापार करेंगे।
विज्ञापन

साथ ही व्यापार में उन्हें बराबर का साझेदार बनाने का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद 20 अप्रैल 2024 को उनसे 35 लाख रुपये चेक के माध्यम से लिए। कुछ दिनों तक भूखंड की पूरी कीमत दिए बिना रजिस्ट्री न होने की बात कही। इसके बाद तीन मई को 1.40 करोड़ रुपये और 15 मई को 25 लाख रुपये का भुगतान उनसे करवा लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने उनकी रकम हड़पकर अपने ही नाम में रजिस्ट्री करवा ली थी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें