फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्यूशन से लौट रहे कक्षा दस के छात्र को पीटा , केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर से सटे गांव निजामपुर में ट्यूशन से लौट रहे कक्षा दस के छात्र केशव की आरोपियों ने पिटाई कर दी। आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना लगभग बीस दिन पुरानी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निजामपुर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र केशव कक्षा दस का छात्र है। केशव बीती सात अगस्त को ट्यूशन पढ़ने गया था। आरोप है कि वहां से लौटते समय तीन-चार युवक आए और गाली गलौज कर केशव की पिटाई करने लगे। आरोपियों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो देखने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी लगी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें