फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किराये पर रहकर किया अपराध, वारंट जारी हुए तो भागे अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जिले में मुकदमों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के दौरान एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। बड़ी संख्या में वांछित अपराधी किराये के मकानों में रहते पाए गए और जैसे ही उनके खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए तो मकान छोड़कर दूसरे जिलों में शरण ले ली है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब 100-150 आरोपी ऐसे थे जो लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे, इसके चलते उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए गए। पुलिस जब इन वांछित आरोपियों वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके पते पर पहुंची, तो करीब 60-70 आरोपी वहां से गायब मिले। जांच में पुष्टि हुई कि ये सभी अपराधी किराये के मकानों में रह रहे थे और वारदात के तुरंत बाद या वारंट की जानकारी मिलते ही मकान खाली करके भाग गए। वारंट मिलने के बाद आरोपियों के पता बदलने और पुलिस को चकमा देने की यह रणनीति पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस मुश्किल को देखते हुए अब पुलिस की टीमें दूसरे जिलों में धूल फांक रही हैं। जिले के कई थानों की पुलिस अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। जिले के तीनों जोन की पुलिस ने अब तक आधे से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।


वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी थानों की पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं, आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रहीं है। बड़ी संख्या में अपराधी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए गए हैं। धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी व प्रभारी टीएचए
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें