फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम।
विज्ञापन

आईपीएल खिलाड़ी एक क्रिकेटर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इंदिरापुरम निवासी एक युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने और विरोध करने पर हिंसा करने का आरोप लगाया है। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार याैन उत्पीड़न के आरोप आईपीएल खिलाड़ी क्रिकेटर यश दयाल पर लगे हैं। हालांकि मामले में अभी जांच की जा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में युवती ने कहा है कि वह पांच वर्ष से क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थीं। क्रिकेटर ने उन्हें शादी का झांसा देकर अपने परिवार के सामने बहू के तौर पर पेश किया। इसके बाद उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि क्रिकेटर अन्य लड़कियों के साथ भी संबंधों में था।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ शारीरिक हिंसा की गई और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। इसके बाद 14 जून 2025 को उन्होंने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती के अनुसार वह आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर हैं। पीड़िता ने पुलिस को क्रिकेटर से संबंधों के व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और फोटो के साक्ष्य भी दिए हैं। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्रिकेटर के पिता ने कहा है कि वह लड़की को नहीं जानते हैं। उसने यह आरोप क्यों लगाए हैं, यह समझ से परे है। उसके सारे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि क्रिकेटर के खिलाफ शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें