फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एअरलाइंस कर्मी को 10 हजार रुपये पेटीएम कर रिश्वत लेने के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी निवासी विकास त्यागी ने एसीपी नंदग्राम को पेटीएम पर ट्रांसफर किए गए 10 हजार रुपये और शिकायती पत्र दिखाकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि जुगराज सिंह और अजय सिंह नाम के लोगों उनके मोबाइल पर पेटीएम कर रिश्वत के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि विकास त्यागी के मुताबिक वह 15 वर्षों से एआईएसएटीएस एयर लाइंस से जुड़े हैं। 14 मई 2025 को एआईएसएटीएस एयर लाइंस से इस्तीफा दिया और आईटीए एयरलाइंस से जुड़ गए। उन्हें छह जून की दोपहर जुगराज सिंह नाम के युवक ने उनके मोबाइल पर 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। जब तक वह कुछ समझ पाते 23 मिनट बाद ही अजय सिंह नाम के युवक ने उनके अधिकारियों को ई-मेल कर विकास त्यागी पर 10 हजार रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि दूसरी कंपनी में ज्याइन करने पर उनके साथ साजिश रची गई। जबकि वह जुगराज और अजय नाम के युवक को नहीं जानते। पीड़ित ने एसीपी से गुहार लगाई कि नौकरी ही उनकी आजीविका का साधन हैं। एसीपी के आदेश पर नंदग्राम थाने में जुगराज और अजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें