मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी खुर्द निवासी 21 वर्षीय युवक सागर और 19 वर्षीय युवती विशाखा का पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात पुलिस बल की मौजूदी में गांव में ही अंतिम संस्कर कर दिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सागर और विशाखा ने मुरादनगर के हिसाली रेलवे फाटक के समीप सोमवार को एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। ग्रामीणों अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। सागर और विशाखा के घर एक ही गली में पास पास है और दोनों खानदानी रिश्ते में बहन भाई थे।
इसलिए उनके परिजनों ने शादी से इन्कार कर दाेनों के मिलने पर पाबंदी लगा थी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को इस प्रकरण में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त होगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।