मोदीनगर। नंदनगरी कॉलोनी में चोरों ने नितिश कुमार के घर में रखे लॉकर का ताला तोड़ करीब चार लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने घर के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर चोरी का शक जताया है। उन्होंने एक श्रमिक पर शक जाहिर करते हुए घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।