फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: श्मशान घाट को बना दिया पार्किंग स्थल, शव ले जाने में भी होती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादनगर। एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बराबर स्थित असालतनगर गांव का श्मशान घाट को पार्किंग स्थल बना दिया है। इससे कई बार शव को श्मशान घाट तक ले जाने में परेशानी हे जाती है।
संकरी गली में भी बेतरतीब तरीके से बाइक खड़ी किए जाने से किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड नंबर एक निवासी गुलशन राजपूत ने नगर पालिका परिषद और पुलिस अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि इंजीनियरिंग कॉलेज और हॉस्टल में रहने वाले छात्र गली और श्मशान घाट में बाइक खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे निकलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। गली संकरी होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली तो दूर दोपहिया भी नहीं निकल पाते। किसी के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी आदि सामान लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली श्मशान घाट पहुंचती है। कई बार शोक के दौरान परिजनों और वाहन स्वामियों के बीच कहासुनी की स्थिति भी बन जाती है। उन्होंने श्मशान घाट मार्ग पर वाहन खड़ा करने पर रोक लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और पुलिस गश्त के दौरान छात्रों को जागरूक करने की मांग की है। वहीं, श्मशान घाट की जर्जर टीन शेड की सुधार की भी मांग की। परिसर में बैठने, प्रकाश, साफ-सफाई और सुंदरीकरण की समुचित व्यवस्था की मांग की है। एसडीएम कोमल पवार का कहना है कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें