गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित विंडसर पैराडाइज द्वितीय सोसाइटी की लिफ्ट में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में महिला हिना वारी पर हमले के आरोप में नन्दग्राम थाने में एनसीआर दर्ज कराई है। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि यह घटना 12 सितंबर, 2026 को दोपहर करीब तीन बजे हुई। हिना जब लिफ्ट में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं तो श्वेता अपने कुत्ते के साथ उन्हें अंदर नहीं आने दे रही थीं। श्वेता ने हिना को जबरदस्ती धक्का दिया और कुत्ते की छड़ी से मारा। छड़ी छीनने पर श्वेता ने उन्हें थप्पड़ मारा और गालियां दीं। श्वेता ने कुत्ते से हमला करने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी श्वेता के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।