फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गो रक्षा दल ने पशुओं के अवशेष से भरी पिकअप पकड़ी

विज्ञापन
मुरादनगर। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
मुरादनगर। गो रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात पाइप लाइन मार्ग पर नबीपुर पुलिया के पास पशुओं के अवशेष से भरी पिकअप पकड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को जांच के लिए भिजवाया। गो रक्षा दल जिलाध्यक्ष गुलशन राजपूत ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली कि पिकअप में पशुओं का अवशेष भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह पाइप लाइन मार्ग पर नबीपुर गांव पुलिया के पास पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। कुछ देर बात एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी रुकवा कर देखा गया तो उसमें पशुओं के अवशेष भरे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक को हिरासत में और गाड़ी को कब्जे में लिया। इस दौरान गो रक्षा दल प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा, नितिन हिंदू, सुमित राणा हापुड़ , पवन तोमर, अनुभव शर्मा, हिमांशु ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें