फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेव सिटी में पैसों के विवाद में बवाल: चचेरे भाइयों में मारपीट, घर की गैलरी में फायरिंग का आरोप; एफआईआर दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 05:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र के काजीपुरा गांव में पैसों के विवाद को लेकर तहेरे-चचेरे भाइयों में मारपीट और फायरिंग का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले के वेव सिटी थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर उर्फ काजीपुरा में पैसों के लेन-देन को लेकर तहेरे-चचेरे भाइयों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग का मामला सामने आया है। गांव काजीपुरा निवासी अंकुश चौधरी पुत्र जसवीर सिंह ने वेव सिटी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे जब वह ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी पंचायत घर के पास उसके ताऊ के बेटे वंश चौधरी और अनमोल उर्फ सूचा ने पैसों के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अभद्र गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर अपने घर पहुंचा। अंकुश का आरोप है कि थोड़ी देर बाद जब वह घर पर था, तभी उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर जब उसने अपने पिता जसवीर सिंह से पूछा तो उन्होंने बताया कि वंश घर की गैलरी में गोली चलाकर भाग गया है। आरोप यह भी है कि वंश की मां नीतू ने खुद अपने सिर में चोट मार ली और पीड़ित परिवार को झूठे पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर चली गईं।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित अंकुश चौधरी की शिकायत के आधार पर आरोपी वंश चौधरी और अनमोल उर्फ सूचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें