खोड़ा। थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने मौसेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने उनकी बहन के फोटो अभद्र टिप्पणी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद ब्लैकमेल भी किया। तीन अक्तूबर को भी आरोपी ने हरकत की थी। तब पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। चार नवंबर की रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया तीन साल पहले उनका मौसेरा भाई रिजवान उनके घर आया था। यहां उसने पूरे परिवार के साथ फोटो लिए। कुछ फोटो उनकी बहन के साथ भी लिए। आरोप है कि अब वह उन्हीं फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणी के साथ वायरल कर रहा है। इसके जबरन शादी करने की बात कह रहा है। यहां तक कि आरोपी ने कई लड़कों को भी रेकी के लिए लगवा रखा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल सोशल मीडिया से युवती के फोटो हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।