लोनी। मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने रेल विहार कॉलोनी में युवक के साथ मारपीट की। मारपीट में युवक घायल हो गया। रेल विहार कॉलोनी में रहने वाले कुलदीप ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कॉलोनी में रहने वाले राजमोहन साहू व पंकज ने मंगलवार रात उनके साथ कहासुनी के बाद मारपीट की। शोर शराबा सुनकर लोगों को आता देख आरोपी मौके मौके से भाग गए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शिकायत पर राजमोहन साहू, पंकज व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।