फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से भागे प्रेमी युगल ने शादी के 22 दिन बाद एक ही दुपट्टे से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- हम चोर नहीं

Wed, 12 Mar 2025 05:42 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे और 17 फरवरी को घर से भाग गए थे। महिंद्रा एन्क्लेव स्थित किराये के मकान में आए। मंगलवार की दोपहर जब उनके कमरे का दरवाजा दोपहर चार बजे तक नहीं खुला तो पड़ोसियों ने रोशनदान से झांककर देखा तो दोनों के शव कमरे में लगे गाटर से बंधे दुपट्टे से लटके दिखे। 
 
विज्ञापन
पीयूष और निशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फर्रुखाबाद से प्रेम प्रसंग के चलते फरार प्रेमी युगल ने शादी करने के 22 दिन बाद ही किराये के मकान में एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने 18 फरवरी को ही शादी की थी। युवक पीयूष राजपूत (24) और निशा (18) के पास से तीन पेज का एक सुसाईड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक ही दुपट्टे से लगाई फांसी
एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिंद्रा में नवदंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक पीयूष (24 वर्ष) अपनी पत्नी निशा (18 वर्ष) का शव लोहे के गाटर से एक ही दुपट्टे से फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया कि पीयूष राजपूत और निशा मूल रूप से फर्रुखाबाद के अलापुर गांव के रहने वाले थे। 

रिश्ते में चचेरे भाई-बहन भी थे दोनों
दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे और 17 फरवरी को घर से भाग गए थे। महिंद्रा एन्क्लेव स्थित किराये के मकान में आए। मंगलवार की दोपहर जब उनके कमरे का दरवाजा दोपहर चार बजे तक नहीं खुला तो पड़ोसियों ने रोशनदान से झांककर देखा तो दोनों के शव कमरे में लगे गाटर से बंधे दुपट्टे से लटके दिखे। 

पीयूष के जेब में मिला सुसाइड नोट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस को पीयूष की जेब से तीन पेजों का सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है। इसके साथ ही 31 हजार 500 रुपये और एक जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि नवदंपती ने सोमवार की रात को ही आत्महत्या कर ली थी।

निशा के परिजनों ने दी हत्या की धमकी
कमरे में दोनों के मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पीयूष के मोबाइल पर निशा के पिता की धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग भी मिली हैं। रिकॉर्डिंग में खुद को निशा का पिता बताने वाले ने धमकी दी कि उनके तीन बेटों में एक पीयूष की हत्या करके जेल भी चला जाएगा तो उसे कोई मलाल नहीं होगा। पुलिस के अनुसार निशा के पिता ने अपने क्षेत्र के ही थाने पीयूष पर नाबालिग बेटी को भगा ले जाने और निशा पर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। कमरे में पीयूष के बीएड के शैक्षिक प्रमाण पत्र मिले हैं। जबकि निशा की इंटरमीडिएट के अंकपत्र में छह माह पूर्व ही वह 18 वर्ष की हुई थी।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा हम चोर नहीं हैं
तीन पेज के सुसाइड नोट में पीयूष ने लिखा कि उन्होंने घर से भागकर शादी कर ली है और उनकी मौत को कोई भी जिम्मेदार नहीं है। उसे लगातार धमकी दी जा रही हैं और लोग हम दोनों को एक साथ जीने नहीं देंगे। इससे परिवार बर्बाद हो जाएगा। हम एक साथ जिंदा नहीं रह सकते लेकिन मर तो सकते हैं। निशा के परिजन पीयूष के घरवालों को और हमें धमकी दे रहे हैं। सुसाइड नोट के नीचे निशा ने लिखा कि वह कोई जेवर चोरी करके नहीं लाई है, केवल एक जोड़ी चांदी का चूड़ा (पॉजेब) घर से लेकर आई है। जिसे वह मरते समय उतारकर रख देगी। हम दोनों पर लगाए गए आरोप गलत है और वह दोनों चोर नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें