अचानक चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मां-बेटे को बाहर निकाला। पास के ही निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मूलरूप से संभल स्थित रजापुर थाना क्षेत्र के नियोरा गांव की रहने वाली है। उसका पति दिल्ली में गाड़ी चलाने का काम करता है। गोदाम मालिक पसोंडा का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है।