फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर दंपति से 3.68 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र की आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी मनोज उपाध्याय और उनकी पत्नी अंजली शर्मा को साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर टास्क खरीदने में निवेश कराया। शुरुआत में कुछ मुनाफा भी दिया और 3.68 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित दंपति ने वेव सिटी में साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी मनोज उपाध्याय व पत्नी अंजली शर्मा के मुताबिक दोनों नोएडा की एक ही कंपनी में काम करते थे। किसी वजह से उनकी बीते महीने नौकरी छूट गई थी। आजीविका के लिए वह आनलाइन काम देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम का विज्ञापन देखा। मैसेज में मीशो ऑनलाइन शापिंग पर टास्क पूरा करने पर कमीशन मिलने की जानकारी दी गई थी। पहले टास्क में रुपये निवेश करने थे। काम पूरा होने के बाद कमीशन के साथ रुपये वापस मिलने थे। शुरूआत में उन्होंने 100 रुपये लगाकर टास्क पूरा किया। उसमें उन्हें 200 रुपये का भुगतान मिला। इसके बाद उन्होंने 500 रुपये निवेश किए, जिसमें एक हजार रुपये वापस मिले। इसके बाद वह लगातार धनराशि टास्क के नाम पर निवेश करते रहे, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने से उनका भुगतान रोक दिया गया। जब उन्होंने टेलीग्राम पर ही कस्टमर केयर पर बात की तो बताया गया कि 20 टास्क पूरे करने पर सारी धनराशि निकाल पाएंगे। वह जब 17 टास्क तक पहुंचे तब प्रत्येक टास्क में से टास्क दिए जाने लगे। पीड़ित ने कस्टमर केयर पर दोबारा बात की, लेकिन उन्होंने वही बात दोहराई कि बिना टास्क पूरे हुए भुगतान नहीं हो पाएगा।
इस दौरान तक पीड़ित दंपति तीन लाख 68 हजार 100 रुपये साइबर ठगों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर चुके थे। परेशान होकर पीड़ित ने वेव सिटी थाने में बीएनएस के अंतर्गत आपराधिक विश्वासघात की धारा 318(4) और कम्प्यूटर संसाधनों से धनराशि ट्रांसफर करने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें