फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर दंपती पर हमला, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार स्थित सेक्टर-12 में रहने वाले रवि बेड़ी ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने के विरोध में पड़ोसियों ने उनके माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिए और पांच हजार रुपये की नकदी व अन्य दस्तावेज लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि रवि बेड़ी के मुताबिक 28 नवंबर की दोपहर पड़ोसी पीयूष कागड़ा उसकी मां जागृति, पिता मनोज कागड़ा, संतरेश पत्नी जगपाल, मौसी उर्मिला और उनके दो बेटे रोहित व श्रीकांत उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनकी मां व पिता पर वर्ष 2023 में उनके खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनकी मां और पिता के सिर में धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। एसीपी ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई है।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें