फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में थार का कहर: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, दंपति समेत चार घायल; दो स्कूटी और एक ठेला क्षतिग्रस्त

Fri, 24 Apr 2026 08:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक में नशे में धुत चालक की तेज रफ्तार थार ने आइसक्रीम ठेले और दो स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
गाजियाबाद में थार का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में तेज रफ्तार अनियंत्रित थार की चपेट में आकर दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में दो स्कूटी और एक आइसक्रीम का ठेला क्षतिग्रस्त हो गए। घायल एक्सटेंशन-1 निवासी सुमित गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


मामला 23 अप्रैल की देर रात का है। पुलिस ने वाहन चालक शालीमार गार्डन के बी ब्लॉक निवासी अल्ताफ सलमानी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। दर्ज मामले में सुमित गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह पत्नी के साथ आइसक्रीम खाने गए थे। ठेले के पास ही सिद्धार्थ विहार निवासी शिवहरे अपने दोस्त प्रिंस गुप्ता के साथ दूसरी स्कूटी पर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित थार ने आइसक्रीम के ठेले और दोनों स्कूटी में टक्कर मार दी।

उनकी स्कूटी थार के अगले हिस्से में फंसकर दूर तक घिसटती गई। शिवहरे और प्रिंस स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई भी थार के नीचे नहीं आया। शोर मचते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने थार चालक को पकड़ लिया और डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को सौंप दिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अल्ताफ सलमानी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें