फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन से घरेलू उड़ान सेवा का काउंटडाउन शुरू

Mon, 11 Feb 2019 05:18 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हिंडन, एयरबेस - फोटो : SELF
विज्ञापन

हिंडन एयरबेस से घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने के लिए टर्मिनल का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण एजेंसी ने 25 फरवरी तक काम पूरा करने का भरोसा दिया है। इस बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टर्मिनल से उड़ान सेवा शुरू करने के मोर्चे पर काम शुरू कर दिया है। एक्सरे मशीन से लेकर मेटल डिटेक्टर मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमृतसर हवाई अड्डे पर रखी एक्सरे मशीन हिंडन एयरपोर्ट पर लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ क्विंटल वजन वाली एक्सरे मशीन को अमृतसर एयरपोर्ट से गाजियाबाद मंगवाने के लिए 12 फरवरी तक ट्रांसपोर्टर से अल्पावधि कोटेशन मांगी गई है।

विज्ञापन

 
अमृतसर एयरपोर्ट पर पहले से अतिरिक्त एक्सरे-मशीन रखी हुई है, जिसे अब हिंडन एयरबेस टर्मिनल पर लाया जा रहा है। एक्सरे मशीन के साथ मॉनीटर, कैबिनेट, की बोर्ड, सीटीपी, इनपुट व आउट पुट रोलर को भी हिंडन टर्मिनल मंगवाया जा रहा है। एक्सरे मशीन का इस्तेमाल लगेज को चेक करने का होता है। आपके बैग में क्या कुछ रखा है, वो बंद बैग को एक्सरे मशीन के अंदर रखकर आसानी से देखा जा सकता है। मेटल डिटेक्टर की भी अथॉरिटी से स्वीकृति ली गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले से रखे अतिरिक्त मेटल डिटेक्टर 20 फरवरी तक हिंडन एयरबेस पर पहुंच जाएंगे। उधर, 20 फरवरी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से हिंडन एयरबेस के लिए स्टाफ की तैनाती कर देगा। इसमें मैनेजिंग, ऑपरेशन व अन्य सपोर्टिंग स्टाफ शामिल है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की तैनाती होगी। बाहर की सुरक्षा का दायित्व स्थानीय पुलिस पर रहेगा। सूत्र बताते हैं कि इसको लेकर पहले से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से अंदर की सुरक्षा के लिए स्टाफ की मांग की जा चुकी है, जिस पर गृह मंत्रालय से जल्द स्वीकृति मिलने की भी संभावना है। 
विज्ञापन


बिल्डिंग हैंडओवर होते पांच दिन में चलाने की तैयारी 
मार्च के पहले सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी पर दबाव है कि वो उससे पहले उड़ान सेवा शुरू करे। उधर, जिला प्रशासन चाहता है कि नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से दिलशाद गार्डन तक फेज-2 की मेट्रो के साथ ही उद्घाटन करा दिया जाए। इस स्थित में अथॉरिटी ने अपने स्तर पर एक्सरसाइज शुरू कर दी है। टर्मिनल से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। बस बिल्डिंग हैंडओवर होते ही पांच दिन में उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें