फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बारिश का पानी सड़क पर भरने से पार्षद नाराज, पानी के बीच बैठकर किया विरोध

Sat, 05 Sep 2026 02:36 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पार्षद मनोज शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी कई बार नगर निगम के अधिकारियों को दी गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पार्षद ने पानी के बीच बैठकर किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के वार्ड 38 अर्थला स्थित डबास रोड पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार हो रहे जल भराव को देखते हुए वार्ड पार्षद मनोज शर्मा ने पानी के बीच बैठकर अपना विरोध जताया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा की इलाके के पीछे किया गया नाला निर्माण गलत है, क्योंकि उसके निर्माण के दौरान कई पाइपों को दबा दिया गया है। जिसके चलते न केवल सड़क और नाला समतल हो गए हैं बल्कि हल्की बारिश में भी नाला जाम हो जाता है। और पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इसके चलते आए दिन इलाके में जलभरव की समस्या बनी रहती है। 

उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी कई बार नगर निगम के अधिकारियों को दी गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, इलाके के लोगों का आरोप है की हल्की सी बारिश के बाद भी इलाके में काफी अधिक जल भराव हो जाता है, इसके चलते बारिश का पानी उनके घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें