फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्षद करते रहे मिनट्स का इंतजार, हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई कल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। बढ़े हुए संपत्तिकर में पूर्व पार्षदों की ओर से दायर की गई याचिका पर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले पार्षदों के प्रदर्शन के बाद भी उन्हें बोर्ड बैठक में लिए गए संपत्तिकर के फैसले मिनट्स(कार्यवृत्त) की कॉपी नहीं मिल सकी है।
अब कई पार्षद इस संदर्भ में पूर्व पार्षदों की ओर से दायर की गई याचिका के सहयोग में हाईकोर्ट की ओर रुख करने की तैयारी में हैं। पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी ने बताया कि बढ़े हुए संपत्तिकर को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन

उसी मामले में 29 जुलाई को कोर्ट की ओर से सुनवाई की जाएगी। सदन में बढ़े हुए संपत्तिकर का प्रस्ताव निरस्त होने के बाद भी निगम के अधिकारियों ने लोगों के ऊपर बढ़े हुए कर को थोपने का कार्य किया है। माननीय उच्च न्यायालय की ओर से सुनवाई के बाद मामले में फैसला लिया जाएगा। पूर्व पार्षद हिमांशु मित्तल ने बताया कि पार्षदों की ओर से अब बढ़े हुए संपत्तिकर को वापस लेने के लिए लड़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पार्षद गौरव सोलंकी ने बताया कि निगम की ओर से अभी तक पार्षदों को बोर्ड बैठक के मिनट्स की कॉपी नहीं दी गई है। इस संदर्भ में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया कि निगम में आग लगने की घटना के कारण अभी मीटिंग के मिनट्स नहीं दिए जा सके हैं। व्यवस्था में सुधार होते ही पार्षदों को कॉपी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें