फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाला निर्माण कार्य में पार्षद पर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित गणेशपुरी में नाले के निर्माण ने स्थानीय निवासियों की मुश्किल बढ़ा दी है। लोगों का आरोप है कि आठ महीने पहले नगर निगम की तरफ से नाला निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य एक तरफ किया जा रहा था, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद अक्तूबर में नगर निगम ने लिखित में दिया कि जनता के अनुसार कार्य होगा और पुरानी दीवार पर ही दीवार रखी जाएगी। लेकिन निवासियों ने फिर से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

निवासी रविंद्र राजपूत ने बताया कि नाले का आठ महीने पहले निर्माण शुरू हुआ था और रात में भी काम किया जा रहा है। इसमें वार्ड-73 की सड़क को चार से सात फुट नाले में लिया जा रहा था। वहीं, दूसरी तरफ से सड़क को छोटा नहीं किया जा रहा था। निवासियों का आरोप है कि दूसरी तरफ ठेकेदार के भाई नेताजी रहते है। आरोप है कि ठेकेदार अपने भाई के लाभ के लिए एक तरफ की सड़क को चौड़ाई कम कर दी। निवासियों ने इसका विरोध करते हुए धरना दिया तो इसके बाद नगर आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। लेकिन 10 महीने बाद फिर से काम चालू कर दिया है और कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब फिर से एक तरह की सड़क को छोटा किया जा रहा है। जबकि दूसरी ओर सड़क को नहीं घटाया गया। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि नाले का निर्माण अपनी जगह पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें