फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह साल में भी डूडाहेड़ा में श्मशान के लिए नहीं तलाश पाए जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 2019 में बोर्ड बैठक में डूडाहेड़ा के पास सर्वसम्मति से पास श्मशान घाट का प्रस्ताव छह साल बाद भी कागजों से बाहर नहीं निकल पाया है। नगर निगम की ओर से श्मशान के लिए जगह चिह्नांकित नहीं हो सकी है। जबकि इसके लिए निगम ने मात्र छह माह का समय मांगा था, लेकिन आज छह वर्ष के बाद भी निगम की ओर से न तो श्मशान का निर्माण कराया गया है और न ही उसके लिए जगह तय हो सकी है।
विज्ञापन

वार्ड 27 के पार्षद नरेश जाटव ने बताया कि 2019 बोर्ड बैठक में लाइनपार इलाके के लोगों की समस्या को देखते हुए श्मशान घाट बनवाने की मांग की गई थी। इसको बोर्ड की ओर से सर्वसम्मति से पास कर दिया गया था। योजना को मूर्त रूप देकर धरातल पर उतारने के लिए निगम के अधिकारियों ने छह माह का समय मांगा था, लेकिन आज तक यहां श्मशान का निर्माण नहीं हो सका है। लाइनपार इलाके में शहर की बड़ी आबादी निवास करती है। लेकिन यहां एक भी श्मशान घाट नहीं होने के कारण लोगों को हिंंडन स्थित श्मशान घाट जाना होता है। इससे सबसे ज्यादा समस्या गरीब तबके के लोगों को उठानी होती है। कोरोना के समय में यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ा था। पार्षद ने कहा कि यहां के लोगों की समस्या को देखते हुए यहां श्मशान घाट का निर्माण जरूरी है। नगर निगम को यहां जल्द से जल्द श्मशान का निर्माण कराना चाहिए, ताकि यहां के लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें