फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाले बनाकर अंडरपास में जलभराव को रोकेगा निगम

Tue, 20 Jun 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
दो नाले बनाकर अंडरपास - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गोशाला अंडरपास में जलभराव को रोकने के लिए नगर निगम दो बड़े नाले बनाएगा। इसके लिए निगम के निर्माण विभाग ने एस्टिमेट तैयार कर लिया है। दोनों नालों के निर्माण पर करीब 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अवस्थापना निधि की आगामी बैठक में इनके प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, गोशाला अंडरपास में बारिश के पानी के साथ-साथ दोनों ओर बसी कालोनियों का पानी भी भर जाता है। बरसात के दिनों में इन कालोनियों के छोटे नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। अब नगर निगम इन कालोनियों के पानी को अंडरपास में जाने से रोकने के लिए दोनों ओर बड़े नालों का निर्माण करेगा।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर महापौर अशु वर्मा और निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसएस चौहान ने यहां निरीक्षण किया था। महापौर का कहना है कि निरीक्षण के बाद नालों का एस्टिमेट तैयार करा लिया गया है। उनका कहना है कि  गोशाला अंडरपास से जस्सपीपुरा तक आरसीसी का बड़ा नाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस ओर की सभी कालोनियों का पानी इस नाले से होते हुए जस्सीपुरा के बड़े नाले तक पहुंच जाएगा। दूसरी ओर गोशाला पुलिस चौकी के सामने से मिलिट्री ग्राउंड तक भी आरसीसी का बड़ा नाला बनाया जाएगा। इससे भी आसपास की सभी नालियों का पानी प्रताप विहार के बड़े नाले तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


इन कालोनियों का पानी फिर अंडरपास में जमा नहीं होगा। महापौर का कहना है कि मंडलायुक्त से स्वीकृति मिलने के बाद नाला निर्माण शुरू कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें