फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निगम की 27 दुकानें किराये के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। शहरवासियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और स्वयं के राजस्व बढ़ाने के लिए नगर निगम की चार प्रमुख स्थानों पर 27 दुकानें तैयार हैं। अब यह लोगों को स्वरोजगार के लिए किराये पर मिल सकेंगी।
जल्द ही निगम इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि राज नगर एक्सटेंशन में कामर्शियल कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो चुका है। शहरवासी इन दुकानों को किराये पर लेकर कारोबार शुरू कर सकेंगे। आगे भी शहर के अन्य हिस्सों में इस तरह के कामर्शियल प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा। शहर के विकास और निगम की आय बढ़ाने की योजना के तहत यह कदम उठाया गया है। लंबे समय बाद नगर निगम ने खुद दुकानें बनाकर व्यावसायियों को उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां बनी हैं दुकानें:

कवि नगर के एम-ब्लॉक मार्केट में 3 दुकानें, कैला भट्टा में मरकज मस्जिद के समीप 13 दुकानें, रमते राम रोड पर रामानुज मार्केट के सामने 3 दुकानें, नंदग्राम में दीनदयाल पुरी के पास 8 दुकानें और राज नगर एक्सटेंशन में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए पूरा कॉम्प्लेक्स तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें