फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्युकरमायकोसिस: गाजियाबाद में भी मिला काला फंगस का केस

Wed, 12 May 2021 12:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के आरडीसी में स्थित हर्ष अस्पताल में काला फंगस (म्युकरमायकोसिस) होने का मामला सामने आया है। यहां कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति को आंख में परेशानी होने लगी। उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के आरडीसी में स्थित हर्ष अस्पताल में काला फंगस (म्युकरमायकोसिस) होने का मामला सामने आया है। यहां कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति को आंख में परेशानी होने लगी। उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया है। अब उसकी हालत ठीक है।

विज्ञापन


अस्पताल के डॉ. त्यागी ने बताया कि काला फंगस कोरोना इलाज के दौरान अधिक स्टेरायड लेने से होता है। काला फंगस शुगर व कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीजों को अपना शिकार बनाता है। इस बीमारी के लक्षणों में चेहरे पर सुन्नापन आना, एक तरफ या दोनों तरफ की नाक का बंद होना, आंखों में कालापन, सूजन, आंख की पुतली का न घूमना, आंख से दो-दो दिखाई देना, तालु की लालिमा का खत्म होना, दांतों का हिलना, खाने में दिक्कत होना, सरदर्द, चक्कर आना, उल्टी आना, बेहोशी छाना व सुस्ती आना है।

काला फंगस के इलाज में पहले दिन ऑपरेशन करके डॉक्टर हर तीसरे दिन दूरबीन विधि से नाक की सफाई करता है। अच्छा इलाज लेकर 100 में से पांच मरीज ही बच पाते हैं। अगर काला फंगस दिमाग तक पहुंच जाए तो 100 में से सिर्फ एक मरीज ही बच पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें