फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में कोरोना का कहरः पहली बार एक दिन में 538 संक्रमित, 82 डिस्चार्ज

Thu, 15 Apr 2021 10:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में सवा साल के कोरोना संक्रमण काल में अब तक एक दिन में सबसे अधिक 538 संक्रमित मिले हैं। 82 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक जिले में कुल 28375 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में सवा साल के कोरोना संक्रमण काल में अब तक एक दिन में सबसे अधिक 538 संक्रमित मिले हैं। 82 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक जिले में कुल 28375 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 27548 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इलाज के दौरान 104 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन


अभी जिले में 1523 मरीजों का इलाज चल रहा है। अचानक एक दिन में इतने संक्रमित एक साथ मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी तनाव में आ गए हैं, क्योंकि बुधवार को ही मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे। इसके पहले सबसे अधिक 16 सितंबर को सिर्फ 337 संक्रमित मिले थे।

15 अप्रैल 2020 को एक मरीज मिला था। अब संक्रमण दर तीन फीसदी हो गई है। अप्रैल में सिर्फ 15 दिन में 2072 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।  संक्रमण दर पंद्रह दिन में 0.69 से सीधे 3.57 फीसदी हो गई है। रिकवरी रेट 93.77 हो गया है। मार्च में रिकवरी रेट 98.51 फीसदी था।
विज्ञापन


आरटीपीसीआर लैब के पांच संक्रमित
जिला एमएमजी अस्पताल में संचालित आरटी-पीसीआर लैब के पांच लैब टैक्नीशियन संक्रमित हो गए हैं। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रह है। लैब में कार्यरत दोनों महिला वैज्ञानिक का भी सैंपल जांच के लिए लगाया गया है। महिला अस्पताल की दो डाक्टर एक वार्ड ब्वॉय भी संक्रमित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें