फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में शामिल होने से पहले आज कोरोना जांच कराएंगे प्रत्याशी-एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना में शामिल होने से पहले आज कोरोना जांच कराएंगे प्रत्याशी, एजेंट
विज्ञापन

गाजियाबाद। मतगणना में शामिल होने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के लिए प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता (एजेंट) दौड़ लगा रहे हैं। कई प्रत्याशियों ने शुक्रवार को ही लैब वालों से बात कर ली है। वहीं कई शनिवार सुबह सरकारी सेंटरों पर जाकर कोरोना जांच कराएंगे। वहीं मतगणना केंद्रों पर थर्मल स्कैनर भी रखे जाएंगे। बुखार वाले लोगों को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
हालांकि अब आरटीपीसीआर की अनिवार्यता नहीं रही है, लेकिन संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सतर्कता रहेगी। ऐसे में प्रत्याशी खुद से जांच कराने के लिए सजग दिखाई दे रहे हैं, ताकि मतगणना स्थल पर जाने में कोई दिक्कत न हो। प्रत्याशी और उनके एजेंट एंटीजन टेस्ट कराने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को वह जांच केंद्र पर पहुंचेंगे, ताकि जांच रिपोर्ट 24 घंटे से ज्यादा पुरानी न रहे।
विज्ञापन

---------
कोरोना संक्रमण पांव पसार रहा है। मतगणना से पहले शनिवार को जांच कराएंगे, ताकि मतगणना स्थल तक जाने में कोई अड़चन न आए। - अनिता त्यागी, प्रधान पद प्रत्याशी, कनौजा
स्वस्थ होने के बावजूद शनिवार को लैब पर जाकर खुद का और एजेंट की कोरोना जांच कराएंगे। मतगणना स्थल पर रिपोर्ट लेकर पहुंचेंगे। - पुष्पा देवी, प्रत्याशी हिसाली
मतगणना स्थल पर जाने से पहले 24 घंटे पुरानी जांच रिपोर्ट मांगने की जानकारी मिली है। इसके लिए शनिवार को जांच कराएंगे, ताकि नियमों को पूरा किया जा सके। - गोविंद नंदा, प्रत्याशी मुरादग्राम पुर्सी
विज्ञापन

नियमों और निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों का पालन किया जाएगा। कोरोना की जांच करानी है। शनिवार को जांच कराने जिला अस्पताल जाएंगे। - दिनेश कुमार, प्रत्याशी ढिंढार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें