फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों की हड़ताल से मरीजों पर आफत

Thu, 15 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों की हड़ताल का असर बुधवार को अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दिया। तीसरे दिन भी हड़ताल की वजह से संयुक्त अस्पताल का पैथ लैब पूरी तरह से बंद रहा, जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी हुई है। इसके अलावा अधिकतर हेल्थ पोस्ट भी ताले लगे रहे। संविदाकर्मियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ ऑफिस पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


छह सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ के सदस्य बुधवार को कार्य बहिष्कार करके सुबह से ही संयुक्त जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए। वहां एकत्र होकर प्रदर्शन करने के बाद जुलूस की शक्ल में सैकड़ों कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन और नारेबाजी की।

इस हड़ताल में जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी और अरबन हेल्थ पोस्ट के सभी संविदाकर्मी शामिल रहे। संघ की जिला अध्यक्ष पूजा गर्ग ने बताया कि प्रदेश स्तरीय आह्वान के तहत छह सूत्री मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस हड़ताल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का भी सहयोग है। परिषद के सचिव राजकुमार सिंह ने और कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी संविदाकर्मियों को जॉब सिक्योरिटी की व्यवस्था की जाए और होने वाली नियुक्तियों में संविदाकर्मियों को वरीयता के आधार पर नियमित किया जाए। साथ ही आउटसोर्सिंग बंद करने आदि की भी मांग की गई है।

संयुक्त अस्पताल का लैब और अरबन हेल्थ पोस्ट रहे बंद
हड़ताल की वजह से संयुक्त अस्पताल का लैब पूरी तरह से बंद रहा। मेरठ रोड की रहने वाली शबाना, जो पिछले दो दिनों से हाई फीवर और जोड़ों के दर्द से परेशान थी,  उनका टेस्ट कराना था लेकिन लैब बंद होने के कारण सैंपल नहीं लिया जा सका।

संयुक्त जिला अस्पताल का लैब पूरी तरह संविदाकर्मियों पर निर्भर है वहां  एक भी परमानेंट स्टाफ नहीं है। इसके अलावा शास्त्रीनगर, राजेंद्रनगर सहित अधिकतर 34 हेल्थ पोस्ट में से कुछ बंद रहे कुछ पर काम ठप रहा।

लेखपाल संघ की हड़ताल जारी, निकाली पद यात्रा

लेखपाल संघ की चली आ रही हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे लेखपालों ने कलक्ट्रेट से लोहियानगर स्थित गांधी पार्क तक पद यात्रा निकाली।

बुधवार सुबह कलक्ट्रेट के बाहर स्थित अपने द्वारा लगाए गए टेंट केनीचे लेखपाल संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक जुलूस केरूप में लोहियानगर की ओर चले। वहां पहुंचकर गांधी पार्क में पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद सभी लेखपाल पैदल ही वापस कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। संघ के जिलाध्यक्ष संजय कौशिक ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ अगस्त माह से ही धरने पर बैठा हुआ है।

इसी के चलते आज गांधी पार्क तक पैदल मार्च किया गया। उन्होंने बताया कि अब बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट गेट पर ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को धरने में विनोद चौहान, गजेंद्र सिंह, मुकेश गिरि, बनवाली लाल शर्मा, मनोज कुमार, कोमल गौड़, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी
 सरकार द्वारा मांगे न माने जाने पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सैकड़ों की संख्या में जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने और प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आरोप है कि  हौसला पोषण योजना से उन लोगों की फजीहत हो रही है। उनकी मांग की है कि योजना के तहत आने वाला पैसा या तो केवल प्रधान के खाते में जाए अथवा लाभार्थी के खाते में। संयुक्त खाते की वजह से प्रधान उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।

साथ ही मानदेय की जगह वेतन, ढुलाई भत्ता बढ़ाने, केंद्रों पर रजिस्टर, एक मेज व दो कुर्सी, बच्चों के लिए दरी अथवा टाट-पट्टी की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष गीता राय, मिथलेश, मुन्नीदेवी, शशीबाला, मालती शर्मा, उमा शर्मा, मिली शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें