स्टूडेंट्स को कांशीराम शोध पीठ से शार्ट टर्म रिसर्च प्रोजेक्ट बनाने का मौका मिलेगा। शोध पीठ प्रबंधन ने छह माह की अवधि वाले शार्ट टर्म रिसर्च वर्क के लिए आवेदन मांगे हैं। स्टूडेंट्स 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। रिसर्च वर्क अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास और राजनीति शास्त्र विषय में होगा।
जो छात्र शार्ट टर्म रिसर्च प्रोजेक्ट वर्क करना चाहते हैं, वह कांशीराम शोध पीठ में अप्लाई कर सकते हैं। शोध पीठ के दिनेश कुमार के मुताबिक एमए, एमफिल और पीएचडी कर चुके स्टूडेंट्स रिसर्च वर्क के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स सीसीएस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड फार्म को भरकर जमा करेंगे।
स्टूडेंट्स आवेदन को jserccsu@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। अंतिम चयन होने के बाद स्टूडेंट्स को मोबाइल पर एसएमएस या ईमेल से जानकारी दी जाएगी। चयनित स्टूडेंट्स को 6000 हजार रुपये फेलोशिप के रूप में दिए जाएंगे।
तक लिखने पर मिलेगी फेलोशिप
पुस्
गाजियाबाद। संसदीय हित विषय पर पुस्तक लिखने पर फेलोशिप दी जाएगी। सीसीएसयू के अधिष्ठता संकाय के डा. कुंज बिहारी नायक के मुताबिक लोकसभा सचिवालय की ओर से ये रिसर्च फेलोशिप दी जानी है। इसलिए यूनिवर्सिटी स्तर से आवेदन मंगाए गए हैं। कुल 21 रिसर्च फेलोशिप दी जाएगी। आवेदकों को संसदीय प्रणाली और उसके लाभ पर पुस्तक लिखनी होगी।