फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तुलसी निकेतन कॉलोनी में छह दिन से हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भोपुरा स्थित तुलसी निकेतन कॉलोनी में छह दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह पानी की आपूर्ति शुरू होने पर पांच से दस मिनट तक साफ पानी आता है। इसके बाद गंदा और सीवर का पानी आता है और उसे किसी भी काम में नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी सुनीता देवी ने बताया कि गंदे पानी के कारण बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। मोहम्मद अलीम ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। वहीं ओमप्रकाश ने कॉलोनी के सोशल मीडिया ग्रुप में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से भी जल्द समाधान कराने के लिए शिकायत की है। कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने बताया कि छह दिन से गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। कॉलोनी में ज्यादातर लोग सप्लाई के पानी पर ही निर्भर हैं। पानी नहीं होने की वजह से लोगों खाना बनाने से लेकर घरेलू कामकाज के लिए भी परेशान हो जाते हैं। इस संबंध में जीडीए के अधिकारियों से शिकायत भी की है। टीम ने मौके पर आकर पाइप ठीक भी किया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। दोबारा से टीम को पाइप की जांच करने के लिए कहा है। शनिवार को पानी आने अब समस्या का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें