फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में लगातार हो रही दूषित गंगाजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम की कई कॉलोनियों में लोग दूषित गंगाजल से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि यह समस्या पिछले दो महीनों से बनी हुई है। नल खोलते ही गंदा और बदबूदार पानी आता है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता गहराती जा रही है। इससे कॉलोनी के पांच हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

इंदिरापुरम की कॉलोनियों में नाला निर्माण कार्य के चलते पानी की पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन में हर रोज लीकेज हो रही है, जिससे नाले का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल जा रहा है। नतीजतन घरों में पीले और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदकर पीने को विवश हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।

वहीं, लोगों का आरोप है कि दूषित पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी बीमारियों की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। कई बार शिकायत करने के बाद जलकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचती हैं और घर-घर जाकर जांच भी करती हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पाइप लाइन की बार-बार मरम्मत की जाती है, लेकिन जड़ से समस्या दूर नहीं की जा रही। वहीं, सुमित्रा ने बताया कि कहीं गंदा पानी तो कहीं कम प्रेशर से पानी की आपूर्ति हो रही है। अगर सही प्रेशर से पानी आता है तो वह गंदा बदबूदार आता है। इससे लोग इस पानी का इस्तेमाल पीने में करना तो दूर घरेलू कामकाज भी नहीं कर पा रहे हैं।

-वर्जन-
शहर के सभी इलाकों में शुद्ध पानी देने के लिए टीम कार्य कर रही है। जहां से भी शिकायत मिल रही है, वहां पहुंचकर भी तत्काल समस्या का समाधान किया जा रहा है।- केपी आनंद, जीएम, जलकल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें