फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ब्रिज विहार में 1.44 करोड़ से नाले की दीवार और सड़क निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ब्रिज विहार के वार्ड-68 में 15वें वित्त आयोग के तहत करीब 1.44 करोड़ रुपये की लागत से नाले की आरसीसी दीवार और आरसीसी सड़क निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत करीब वार्ड-68 के कॉलोनी की 300 मीटर सड़क और ब्रिज विहार नाले की 550 मीटर दीवार का निर्माण कराया जाएगा। पार्षद विनय कुमार चौधरी ने बताया कि नाले की दीवार लंबे समय से टूटी हुई थी, बारिश में नाले का पानी कॉलोनियों में न आ जाए इसके लिए दीवार बनाया जाएगा। वहीं सड़क भी लंबे समय से टूटी हुई थी, जिसे इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ आरसीसी कर बनाया जाएगा। मानसून में जलभराव, टूटी सड़क और आवागमन की समस्या न बने इसके लिए निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


महापौर सुनीता दयाल और क्षेत्रीय पार्षद विनय चौधरी ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आसपास के करीब पांच हजार लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, सूर्यनगर और रामपुरी के मुख्य मार्ग पर बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। यह नाला सेंट्रल मार्केट होते हुए सूर्यनगर पुलिस चौकी से ब्रिज विहार नाले तक जोड़ा जाएगा। शिलान्यास के दौरान वीरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, डॉ. आनंद कौशिक, आर.पी. सिंह, नगर निगम के जेई गंगवार, पार्षद शशि खेमका और क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें