फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चरौरा नहर पुल निर्माण को मिली मंजूरी, खर्च होंगे 1.50 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। अहार क्षेत्र के चरौरा नहर पुल का अब नए तरीके निर्माण होगा। इसके निर्माण पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल निर्माण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

चरौरा नहर पुल का अंग्रेजी हुकूमत में बनाया गया था जो अब जर्जर हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुशील सिंह ने बताया कि गंग नहर पुल का निर्माण कराने के लिए करीब 1.50 करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत किए गए हैं। पुल का निर्माण कराने की विभाग की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अंग्रेजों द्वारा कराए गए पुल को जेसीबी से तोड़ा जा रहा है।
नए पुल को पहले से चौड़ा किया जाएगा। पुराने पुल की चौड़ाई मात्र साढ़े पांच मीटर थी, जबकि हजारों वाहन रोजाना गुजर रहे हैं। शासन द्वारा अब नया पुल 12 मीटर चौड़ा बनेगा। लोगों की जटिल समस्या का समाधान हो जाएगा। पुल से अहार-जहांगीराबाद मार्ग पर चलने वाले वाहनों के आवागमन के लिए अस्थाई मार्ग बना दिया गया है। सभी वाहन इसी मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। पुल के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे पुल मजबूत बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें