फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह रालोद में शामिल, बदले सियासी समीकरण, दो बार से मिल रही थी हार

Thu, 13 Jan 2022 06:03 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

गजराज सिंह ने बताया कि उनकी मुलाकात जयंत चौधरी से हुई है। पार्टी का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप का कहना है कि जो भी पार्टी हाईकमान का फैसला होगा
विज्ञापन
जयंत चौधरी से मुलाकात करते गजराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस से चार बार विधायक रहे गजराज सिंह ने हापुड़ जिले में बड़ा उलटफेर करते हुए रालोद की सदस्यता ग्रहण की है। यह जानकारी रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी ट्वीट कर दी है। हापुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इस उलटफेर से जिले के सियासी समीकरण एक बार फिर बदल गए हैं। जिससे सभी दलों में हलचल है और सभी अपने फायदे और नुकसान के बारे में आंकड़े लगा रहे हैं। हापुड़ निवासी गजराज सिंह जिले की राजनीति में जाना माना नाम रहे हैं। हापुड़ विधानसभा सीट से उन्होंने चार बार कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की है। हालांकि, पिछले दो चुनावों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

उन्होंने जयंत चौधरी से गुरुवार को दिल्ली जाकर मुलाकात की और सदस्यता ग्रहण की। यह जानकारी जयंत चौधरी ने भी ट्वीट कर दी है। हालांकि, उनके हापुड़ सीट से चुनाव लडऩे की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन पार्टी के उच्चाधिकारियों की ओर से यह संकेत दिए जा रहे हैं। इस सीट से वे रालोद के चुनाव-चिन्ह पर चुनाव लडऩे के कयासों के बीच चुनावी चर्चाएं तेज हो गईं। दावेदार उनके लड़ने से अपने फायदे और नुकसान के आंकलन में जुट चुके हैं।
विज्ञापन


गजराज सिंह ने बताया कि उनकी मुलाकात जयंत चौधरी से हुई है। पार्टी का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप का कहना है कि जो भी पार्टी हाईकमान का फैसला होगा उसका अनुपालन किया जाएगा। गजराज सिंह जैसे वरिष्ठ नेता के पार्टी में शामिल होने से उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें