पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी के पार्टी छोड़ने के बाद अब फिर कांग्रेस का ‘घर’ टूटने की कगार पर है। एक ब्राह्मण नेता पार्टी छोड़ने की तैयारी में है। हालांकि फिलहाल कांग्रेस और सपा नेताओं ने समझाकर उनका पार्टी बदलने का इरादा बदलवा दिया, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस में इस वक्त कई नेता उपेक्षा से नाराज हैं।
पार्टी में उपेक्षा से नाराज इस ब्राह्मण नेता कांग्रेस में टिकट के लिए दावेदारी भी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। वह लंबे समय से पार्टी का झंडा उठाने के बावजूद टिकट कटने से नाराज हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो उनकी बसपा में जाने की बात चल रही थी।
दूसरी पार्टी का दामन थामने से पहले ही इसकी भनक प्रत्याशी और पार्टी के अन्य नेताओं को लगी तो न केवल कांग्रेस बल्कि सपा के नेताओं ने भी उन पर ‘ऊपर’ से दबाव डलवाया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल कांग्रेस परिवार में यह बिखराव टल गया है। कांग्रेस के अधिकांश नेताओं को इस प्लानिंग की जानकारी है, लेकिन खुलकर बोलने से बच रहे हैं।