फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल किशोरों की हालत खतरे से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी पुस्ता मार्ग पर 19 अप्रैल की देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल दो किशोर अंश व पीयूष की हालत अब खतरे से बाहर है। मंगलवार को उन्हें साहिबाबाद के मोहन नगर स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीयूष, शाकिब और सत्यम 19 अप्रैल को कनावनी में अपने दोस्त अंश से मिलने घर गए थे। वहां रुकने के बाद अंश उनको अपनी स्कूटी से वसुंधरा घर छोड़ने जा रहा था। पुस्ता मार्ग पर ही टैक्सी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें शाकिब की मौके पर ही और सत्यम की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। अंश और पीयूष का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। एसीपी ने बताया कि दोनों बच्चों को मोहन नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। परिवहन विभाग से स्कूटी का पता चला है कि वह अंश के पिता रामकृष्ण यादव के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें