फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशे में अस्पताल पहुंचा कंप्यूटर ऑपरेटर, डॉक्टर के बिस्तर पर किया पेशाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर पर शराब के नशे में रहने और आराम कक्ष में डॉक्टर के बिस्तर पर पेशाब करने का आरोप लगा है। उसकी इस हरकत से अस्पताल परिसर में असहज स्थिति पैदा हो गई। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन

सीएमएस से की गई शिकायत के अनुसार कर्मचारी पहले भी शराब पीकर अस्पताल में हंगामा कर चुका है। साथ ही डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें भी मिल चुकी हैं। इन शिकायतों के बाद उसे ड्यूटी से हटा दिया गया था, लेकिन बाद में दोबारा नौकरी पर रख लिया गया। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें