गाजियाबाद के लिंकरोड के औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार स्थित मैडोर्स रिन्यूवल एनर्जी नामक फैक्टरी में टेस्टिंग के समय मशीन का कंप्रेशर फट गया। हादसे में फैक्टरी के तीन श्रमिक इमरान, त्रिभुवन और बांके बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से इमरान और त्रिभुवन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मामला 7 मई की शाम करीब 6 बजे का है। फैक्टरी में पानी ठंडा-गर्म करने की मशीन बनाने का काम होता था। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि फैक्टरी में कंप्रेशर फटने की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
तीनों घायलों को पहले क्षेत्र के ही दो निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से तीनों को दिल्ली सफदजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। त्रिभुवन और इमराजन की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसा होते ही फैक्टरी के अन्य श्रमिकों को बाहर निकाल दिया गया था। मामले में अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।