फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, बचाव के बाद हंगाम; दो पक्ष पहुंचे थाने

Thu, 25 Dec 2025 10:16 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव में आवारा कुत्तों के हमले के बाद सोसायटी के लोग और डॉग लवर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और पथराव के आरोप लगाते हुए विजयनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
महिला पर कुत्तो नें किया हमला - फोटो : CCTV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला ने पत्थर उठाकर कुत्तों को दौड़ाया। घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने दो महिला डॉग लवर पर आवारा कुत्तों को फीडिंग कराने का आरोप लगाकर विरोध जताया। वहीं, डॉग लवर दोनों महिलाओं ने सोसायटी के लोगों पर पथराव, मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि बुधवार देर शाम सोसायटी निवासी सुनीता अग्रवाल टहल रही थीं। इसी दौरान डॉग लवर के घर के बाहर खड़े कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बमुश्किल लोगों ने पत्थर मारकर और लाठी-डंडों से डरा धमकाकर कुत्तों को भगाया।

इससे पहले भी आवारा कुत्ते कई बच्चों को काट चुके हैं। विरोध करने पर डॉग लवर महिलाएं आरोप-प्रत्यारोप लगाकर लोगों पर मुकदमा दर्ज करा देती हैं। लोगों का कहना है कि फीडिंग के कारण आसपास के कुत्तों का सोसायटी में जमावड़ा रहता है, जिससे लोग बच्चों को पार्क और सड़कों पर भेजने से डरते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सोसायटी के सैकड़ों लोग और महिलाएं थाने पहुंचे और डॉग लवर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, डॉग लवर महिलाओं का आरोप है कि फीडिंग कराने पर सोसायटी के लोग विरोध करते हैं। बुधवार देर शाम उनके घर पर पत्थर बरसाए गए, मारपीट की गई और मोबाइल छीन लिए गए। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें