फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी विधायक के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला मुल्लाना निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नासिर फारूक ने लोनी विधायक नंद किशोर के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है। इसमें सोशल मीडिया पर धर्म विशेष, खासकर मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक, उत्तेजक और भड़काऊ शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।
परिवादकर्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लक्ष्य बनाकर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। इनमें देश के बंटवारे, धार्मिक आधार और पाकिस्तान भेजे जाने जैसे शब्दों के इस्तेमाल की बात कही गई है। उनका कहना है कि इससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता मोहम्मद सादिक ने बताया कि सोशल मीडिया पर सक्रिय कई इंस्टाग्राम आईडी की जांच और कार्रवाई के लिए एसपी अमरोहा से भी शिकायत की गई थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस स्तर से कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में परिवाद दाखिल कर मामले का संज्ञान लेने और विधिक कार्रवाई की मांग की गई है। परिवाद पर सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। मामले में लगाए गए आरोपों पर न्यायालय का निर्णय आना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें