फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रंजिश में दो दोस्तों पर फायरिंग, गाजियाबाद के छात्र को लखनऊ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। बीबीडी इलाके में बुधवार देर रात रंजिश के कारण सुधांशु और नितिन यादव पर बाइक सवार कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। इसमें नितिन यादव की बाईं हथेली में गोली लगी। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में नितिन के दोस्त सुधांशु बच गए। सुधांशु ने ऋषभ राय और कुछ अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी नितिन बीबीडी कॉलेज में बीसीए के छात्र हैं। वह परीक्षा देने लखनऊ आए थे। सुधांशु भी इसी कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। दोनों अयोध्या मार्ग स्थित पार्श्वनाथ सिटी में किराये के मकान में रहते हैं। सुधांशु का आरोप है कि बीती रात उन्हें पता चला कि कुछ युवक उनके और उनके साथी शिवचरन की रेकी कर रहे हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने छानबीन की पर कोई नहीं मिला। इसके बाद सुधांशु और नितिन खाना खाने के लिए तिवारीगंज चले गए। आरोप है कि तिवारीगंज में लखनऊ मार्बल नाम की दुकान के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।

ऋषभ राय का नाम लेते हुए किया पीछा, दी धमकी
गोली लगने के बाद सुधांशु और नितिन जान बचाकर भागे। हमलावरों ने उनका पीछा किया और ऋषभ राय का नाम लेकर धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि ऋषभ राय से उलझने का मतलब समझ रहे हो। एक आरोपी ने फोन पर ऋषभ राय को गोली मारने की सूचना भी दी।
विज्ञापन

सुधांशु के साथी शिवचरन सिंह को मारी गई थी गोली
सुधांशु का आरोप है कि 23 मार्च को गोमतीनगर में ऋषभ राय और उसके गैंग ने उनके साथी शिवचरन सिंह को गोली मारकर घायल किया था। इस मामले में गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। सुधांशु के अनुसार, शिवचरन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था।
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है और दोनों पक्षों में पूर्व विवाद की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें