फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कंपनी के साझीदार दंपती ने की 17 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सेना से सेवानिवृत्त सिपाही प्रदीप कुमार निवासी गोविंदपुरम ने परिचित दंपती के साथ दवाइयों का कारोबार किया। आरोप है कि गोदाम से दवाइयां चोरी कर बेच दी गई और 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। विरोध पर साझीदार महिला के पिता ने सेवानिवृत्त सिपाही को जान से मारने की धमकी भी दी। कविनगर पुलिस ने दंपती सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गोविंदपुरम की पंचशील प्राइमरॉस निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने परिचित शरद द्विवेदी और उनकी पत्नी मंजू मिश्रा के साथ साझे में दवाइयों की कंपनी शुरू की थी। किराये की दुकान लेकर उसे गोदाम बनाया और दवाइयों का स्टॉक उसी में रखा जाता है। स्टॉक की जिम्मेदारी मंजू मिश्रा को दी गई। आरोप है कि दुकान से दवाइयां चोरी कर शरद बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी में नुकसान दिखाकर सात लाख रुपये उधार भी लिए। पूछताछ करने पर मंजू मिश्रा के पिता ने पुलिस से फर्जी शिकायत कर दी। आरोप है कि मंजू मिश्रा के पिता ने प्रदीप कुमार को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शरद द्विवेदी, मंजू मिश्रा और उनके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें