फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: देखरेख के अभाव में कचरा घर में तब्दील हुए सामुदायिक केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली। वार्ड-21 भोवापुर स्थित सामुदायिक केंद्रों की हालत काफी खराब है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से शिकायत करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि यह केंद्र लगभग 12 साल पुराने हैं। इन केंद्रों को बनाने का उद्देश्य निवासियों को किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक साझा स्थान प्रदान करना था, लेकिन रखरखाव के अभाव अब यह केंद्र गायों के शरण स्थल और कचरा घर में तब्दील हो चुके हैं। नगर निगम के विभिन्न विभागों, जैसे निर्माण, स्वास्थ्य, उद्यान, जल, पशु पालन और सीवर, की जिम्मेदारी है कि वे इस केंद्र का रखरखाव करें, लेकिन विभागों की लापरवाही के कारण यह केंद्र खराब हालत में है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी डॉ.सुनील वैद ने बताया कि आसपास के लोगों को शादी-विवाह समेत आदि कार्यक्रमों के लिए प्राइवेट होटल में जाना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। नगर निगम को भी राजस्व का नुकसान होता है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और स्थानीय पार्षदों को पत्र लिखकर सामुदायिक केंद्रों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें