फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिनी बुलेट ट्रेन' है तैयार: उद्घाटन के अगले दिन से लोग कर सकेंगे सफर, रैपिडएक्स ट्रेन में ऐसे मिलेगा टिकट

Fri, 13 Oct 2023 09:59 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

पीएम नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में दोपहर तक रहेंगे। सुरक्षा कारणों से आम लोगों के लिए अगले दिन से यात्रा शुरू होगी। रैपिडएक्स एप को उद्घाटन से एक दिन पहले लाइव किया जाएगा। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
रैपिडएक्स ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के एक दिन बाद ट्रैक पर 10 रैपिडएक्स ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। लोग इनमें अगले दिन से ही सफर कर सकेंगे। दोपहर तक प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से सुरक्षा कारणों के चलते आम यात्रियों के लिए अगले दिन सुबह इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू होगा। अगले दिन सुबह छह बजे जनता के लिए पहली रैपिडएक्स ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन


एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने स्टेशनों और ट्रेनों समेत पूरे सिस्टम को नियमित परिचालन के लिए करीब चार महीने पहले ही तैयार कर लिया था। फिलहाल गुजरात से 10 ट्रेनें गाजियाबाद पहुंच चुकी हैं और एनसीआरटीसी के अधिकारी गैर व्यावसायिक यानी बिना यात्रियों के इन ट्रेनों का परिचालन करा रहे हैं। 

उद्घाटन के बाद पीएम करेंगे जनसभा को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह गाजियाबाद आकर देश की पहले रैपिडएक्स कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री रैपिडएक्स ट्रेन से साहिबाबाद से दुहाई तक का सफर कर सकते हैं। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके ट्रेन से सफर करने की वजह से प्राथमिकता खंड के सभी पांचों स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। 

पहली ट्रेन सुबह छह बजे से चलेगी
एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री के लौट जाने के बाद रैपिडएक्स स्टेशनों पर यात्रियों के लिए व्यवस्था की जाएगी। उनका कहना है कि अगले दिन सुबह छह बजे से यात्री इसमें सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं
रैपिडएक्स ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू किए जाने की तैयारी में सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर्स बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। इनके अलावा स्टेशन के दोनों ओर बनाए गए एंट्री गेट के पास टिकट वेंडिंग मशीनें लगाकर तैयार कर ली गई हैं। किराया दरें तय हो जाने के बाद इन मशीनों में इन दरों को अपलोड कर दिया जाएगा। यात्री इन मशीनों में अपने गंतव्य स्टेशन की जानकारी देकर टिकट ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें