उद्घाटन के बाद पीएम करेंगे जनसभा को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह गाजियाबाद आकर देश की पहले रैपिडएक्स कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री रैपिडएक्स ट्रेन से साहिबाबाद से दुहाई तक का सफर कर सकते हैं। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके ट्रेन से सफर करने की वजह से प्राथमिकता खंड के सभी पांचों स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।
पहली ट्रेन सुबह छह बजे से चलेगी
एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री के लौट जाने के बाद रैपिडएक्स स्टेशनों पर यात्रियों के लिए व्यवस्था की जाएगी। उनका कहना है कि अगले दिन सुबह छह बजे से यात्री इसमें सफर कर सकेंगे।
टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं
रैपिडएक्स ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू किए जाने की तैयारी में सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर्स बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। इनके अलावा स्टेशन के दोनों ओर बनाए गए एंट्री गेट के पास टिकट वेंडिंग मशीनें लगाकर तैयार कर ली गई हैं। किराया दरें तय हो जाने के बाद इन मशीनों में इन दरों को अपलोड कर दिया जाएगा। यात्री इन मशीनों में अपने गंतव्य स्टेशन की जानकारी देकर टिकट ले सकेंगे।